मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध डंप और बिना पीटपास हाईवा के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अवैध डंप और बिना पीटपास हाईवा के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

धमतरी। धमतरी जिले में अवैध उत्खनन और बिना पीटपास खनिज परिवहन के खिलाफ शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की और कलेक्टर के समक्ष ज्ञापन सौंपते हुए अवैध खदानों और डंप पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के हौसले बुलंद हैं। बिना पीटपास के हाईवा और अन्य भारी वाहन रात के अंधेरे में खदानों व डंप से निकलकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे सड़कें जर्जर हो रही हैं और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौतम वाधवानी ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि पूर्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ हाईवा वाहनों को पकड़कर प्रशासन की कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया था, लेकिन इसके बाद भी बिना पीटपास वाहनों का परिवहन जारी है।

उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि यह समझना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। ज्ञापन में दर्श, खरेंगा, दोनर, मथुराडीह, जंवरगांव, अरौद, लिलर और सलोनी मार्ग पर संचालित डंप की जांच कराने तथा बिना पीटपास खनिज परिवहन करने वाले वाहनों और अवैध खदान व डंप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि खनिज विभाग द्वारा रात के समय इन वाहनों की पर्याप्त जांच नहीं किए जाने से अवैध परिवहन लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में चुनिंदा खदानें ही वैध हैं, इसके बावजूद अवैध उत्खनन और परिवहन का खेल प्रशासन की नजरों के सामने चल रहा है। इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार ग्रामीण भी कई बार कलेक्ट्रेट पहुंचकर अवैध उत्खनन और परिवहन का विरोध कर चुके हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता दोबारा सड़कों पर उतरकर ऐसे वाहनों को पकड़कर प्रशासन के सुपुर्द करने के लिए बाध्य होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें