मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस का कलह आया सामने ,कई विधायकों ने खुद को कमरे में किया बंद

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस का कलह आया सामने ,कई विधायकों ने खुद को कमरे में किया बंद
रांची: सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस का कलह सामने आ गया है।कांग्रेस के कई विधायकों ने अपने आप को सर्किट हाउस के कमरा नंबर 107 में बंद कर लिया है।पार्टी के कई विधायकों ने मंत्री बनने के लिए अपने नाम को राहुल गांधी को भेजे थे ।माना यह जा रहा था कि कांग्रेस कोटे से जो तीन मंत्री रहे हैं कांग्रेस विधायकों के दबाव के बाद उसमें कोई बदलाव हो सकता है। लेकिन ऐसा नहीं होने पर झारखंड कांग्रेस में विरोध सतह पर आ गया।कांग्रेस के कई विधायकों ने सर्किट हाउस में खुद को एक कमरे में बंद कर लिया है उसमे अनूप सिंह, डॉ इरफान अंसारी, अम्बा प्रसाद, रामचंद्र चेरो, भूषण बाड़ा, दीपिका पांडे सिंह शामिल हैं। विधायकों के बारे में जानकारी मिलते ही पूरे झारखंड की राजनीति में हड़कंप मच गया।





