मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने पर कांग्रेस ने कहा- 20 माह पुरानी मांग पूरी हुई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने पर कांग्रेस ने कहा- 20 माह पुरानी मांग पूरी हुई

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के हिंसा ग्रस्त मणिपुर राज्य में गुरुवार को राष्ट्रपति शासन लगाए जाने का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा है। पार्टी वहां पर करीब 20 महीने से जारी जातीय हिंसा नहीं थमने पर केंद्र सरकार से राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही थी।कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने आज शाम यहां जारी एक बयान में कहा कि आखिरकार वही हुआ, जिसकी मांग अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पिछले 20 महीनों से कर रही थी और अंततः आज मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है।कांग्रेस नेता ने कहा कि यह तब हुआ है जब सुप्रीम कोर्ट ने 'राज्य में संवैधानिक तंत्र के पूरी तरह से ध्वस्त हो जाने' की बात कही थी, जिसमें 03 मई 2023 से अब तक 300 से ज़्यादा लोगों की हत्या और 60,000 से ज़्यादा पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का विस्थापन हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह तब हुआ है, जब मणिपुर के समाज के ताने-बाने को पूरी तरह से नष्ट नहीं तो गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने दिया गया है।जयराम रमेश ने कहा कि यह तब हुआ है जब फरवरी 2022 में भाजपा और उसके सहयोगियों को भारी बहुमत मिला लेकिन उनकी राजनीति के कारण पंद्रह महीने बाद ही यह भयानक त्रासदी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री मणिपुर को संभालने में स्पष्ट रूप से विफल रहे हैं, जिसे प्रधानमंत्री ने उन्हें सौंपा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें