मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस आप को दो से ज़्यादा सीटें देने को नहीं है राजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस आप को दो से ज़्यादा सीटें देने को नहीं है राजी

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के बंटवारे का पेंच अभी भी फंसा हुआ है । एक तरफ़ जहां आम आदमी पार्टी गठबंधन के तहत ज़्यादा से ज़्यादा सीटों की इच्छुक हैं वहीं कांग्रेस आप को कम से कम सीटों पर निपटाना चाहती है । आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार में सत्तासीन है इसलिए ज़्यादा से ज़्यादा सीटें चाहती हैं और कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत है इसलिए वह भी ज़्यादा से ज़्यादा सीटें चाहती हैं । हालांकि आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है इसके बावजूद उसका वह स्वरूप नहीं है जो कांग्रेस की है ।जानकार बताते हैं कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी को सिर्फ़ दो सीटें देना चाहती हैं पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली सीट ।इनका मानना है कि आप का आधार दिल्ली में पूर्वी दिल्ली एवं नई दिल्ली तक सीमित है । सूत्र यह भी बताते है कि बाद में विधान सभा सीटों पर बातचीत हो जाएगा लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए दो सीट पर सहमति बनी तो कांग्रेस-आप गठबंधन दिल्ली की सातों सीटें भाजपा से छीनना चाहती हैं । यहां दीगर है कि पूर्वी दिल्ली में जहां मनीष सिसोदिया का काफ़ी प्रभाव माना जाता है वहीं नई दिल्ली पर केजरीवाल का दबदबा है । यही कारण है कि आम आदमी पार्टी दो सीटों से ज़्यादा लेने की इच्छुक है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें