मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस का हरियाणा के लिए घोषणा पत्र, महिलाओं को दो हजार, सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस का हरियाणा के लिए घोषणा पत्र, महिलाओं को दो हजार, सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को हरियाणा के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया और जनता से सात वादे किए हैं। पार्टी महिलाओं को प्रतिमाह 2 हजार रुपये देगी और 500 रुपये का रसोई गैस सिलेंडर देगी।कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति में आज हरियाणा के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया गया। इसमें कांग्रेस ने वादा किया है कि चुनाव जीतने पर पार्टी महिलाओं को प्रति महीने 2 हजार रुपये देगी और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा पर बल देते हुए बुढ़ापा, दिव्यांग और विधवाओं को 6 हजार रुपये की पेंशन देने की घोषणा की गई। सरकारी नौकरियों में पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने के लिए भर्ती विधान के तहत 2 लाख पक्की नौकरी दी जाएगी। हरियाणा को नशा मुक्त बनाया जाएगा। हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री और 25 लाख तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। गरीबों को छत देने के लिए 100 गज का प्लॉट, 3.5 लाख की लागत से दो कमरों का मकान दिया जाएगा। किसानों की स्मृद्धि के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी और तत्काल फसल मुआवजा दिया जाएगा। पिछड़ों को अधिकार देने के लिए जातिगत सर्वे कराया जाएगा। क्रीमी लेयर की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें