मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव जीतते ही कांग्रेस कूपन होगा जारीः देवेन्द्र यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चुनाव जीतते ही कांग्रेस कूपन होगा जारीः  देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व बादली विधानसभा कांग्रेस के प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने शुक्रवार को स्वरूप नगर एक्सटेंशन और के ब्लाक जहांगीर पुरी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। देवेन्द्र यादव ने कहा कि जनता में बढ़ते विश्वास के बाद वह कह सकते हैं कि 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे बदलाव के होंगे।देवेन्द्र यादव के चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब फिरोजपुर सांसद शेर सिंह घुबाया, पूर्व सांसद खंडूर साहब, जसबीर सिंह डिंपा, होशियारपुर के पूर्व विधायक श्याम शुंदर अरोड़ा, पूर्व विधायक अमृतसर उत्तर सुनील दत्त मौजूद रहे।देवेन्द्र यादव ने जनता से अपील की कि पांच फरवरी को आपने क्षेत्र का विकास करने या हालत बरकार रहने का निर्णय करना है। मैंने विधायक रहते हुए क्षेत्र में जो विकास किया था, पिछले 10 वर्षों में सत्ताधारी विधायकों ने पूरे क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है। नालियां भरी हुई है, टूटी हुई है, गलियां चलने लायक नही, सड़कों पर बिना मानसून के पानी भरा रहता है। क्योंकि मुख्य निकासी पर नालें गंदगी के कारण भरे हुए हैं।उन्होंने आगे कहा कि बिजली बिल की मार से लोग परेशान थे। लोगों की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने कांग्रेस कूपन जारी किया है। जिसके क्यूआर कोड को स्केन करके मुफ्त बिजली योजना का फार्म भरा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही इस योजना का लाभ सभी को मिलेगा। अंत में उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में झूठे वादे करके भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली वालों को धोखा दिया है। कांग्रेस जीत के बाद दिल्ली में उसी तर्ज पर अपनी गारंटियों को तुरंत लागू करेगी। जिस तरह कर्नाटक, हिमाचल, तेलंगाना, झारखंड में करके दिखाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें