मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

चार जून को रिजल्ट आने पर कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी : सुशील आनंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने

सोमवार को बयान जारी कर कहा कि एग्जिट पोल की भाजपा गलतफहमी दो दिनों की

है। चार जून को रिजल्ट आने पर स्पष्ट हो जायेगा। देश में कांग्रेस गठबंधन

की सरकार बनेगी, एग्जिट पोल के नगाड़े फूट जायेंगे।

2004 में भी

एग्जिट पोल के नतीजों में अटल सरकार बन रही थी। मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री

बने थे। 4 जून को देश में खुशहाली का नया सूर्य उदय होगा। आम आदमी की

सरकार बनेगी। उद्योगपति, व्यापारी बिना दबाव के व्यवसाय करेंगे, किसानों को

उनकी फसल की सही कीमत मिलेगा, आम जनता को मूलभूत की सुविधा मिलेगी। पूरे

देश में केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। जनता ने राहुल गांधी और

कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटी पर जनता ने भरोसा किया है। जनता

भाजपा की केंद्र सरकार के 10 साल के कुशासन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती

अर्थव्यवस्था, आर्थिक असमानता और संविधान बदलने की नीयत, भ्रष्टाचार मोदी

सरकार की हम दो और हमारे दो की नीति से मुक्ति के लिए मतदान कर दिया है।

सुशील

आनंद शुक्ला ने कहा कि चार जून को देशभर में एक और दिवाली मनाई जाएगी। जब

तानाशाह की हार होगी और आम जनता का राज आएगा, लोकतंत्र प्रभावित होगा

संविधान और आरक्षित वर्गों के आरक्षण सुरक्षित होगा युवाओं को 30 लाख

सरकारी पदों पर भर्ती के अवसर मिलेंगे, किसानों को एमएसपी की गारंटी

मिलेगी, महिलाओं को सरकारी पदों भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये खाता में मिलेगा। महंगाई कम होगा और यह देश

के लिए दीपावली के दिन से कम नहीं होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें