मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस की मोदी को चुनौती- अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार की जांच कराएं प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस की मोदी को चुनौती- अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार की जांच कराएं प्रधानमंत्री मोदी

कांग्रेस की मोदी को चुनौती- अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार की जांच कराएं प्रधानमंत्री मोदी

लोकसभा चुनाव में अपनी हार देखकर मोदी ने किया अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार का खुलासा

नई दिल्ली। अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुलासे के बाद कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आगामी हार को देखते हुए अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी इस भ्रष्टाचार की जांच कराएं और अपने मित्रों के यहां जांच एजेंसियों के छापे डलवाएं।

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस देश का प्रधानमंत्री इतना कमजोर, असहाय और मजबूर इससे पहले कभी नहीं रहा। मोदी जी ने कहा कि अडानी और अंबानी टेम्पो में भर-भरकर काला धन बांट रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने देखा कि राहुल गांधी बेखौफ होकर भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं, बड़ी मुस्तैदी से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बोल रहे हैं, अडानी-अंबानी का पर्दाफाश कर रहे हैं। आखिरकार राहुल गांधी को देखकर दस साल भ्रष्टाचार में डूबे रहने के बाद कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिम्मत दिखाई और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा किया।

श्रीनेत ने तंज कसते हुए कहा कि विडंबना ऐसी कि प्रधानमंत्री आरोप लगा रहे हैं, लेकिन जांच एजेंसियां और मीडिया चुप है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भ्रष्टाचार पर किए खुलासे ने पूरी भाजपा और सरकार में हड़कंप मचाकर रख दिया है। लोग भयभीत हैं, क्योंकि उन्हें पता है जब हार देखकर मोदी जी अपने जिगर के टुकड़े को कुर्बान कर सकते हैं तो हम क्या चीज हैं। सरकार में सबसे ज्यादा अमित शाह डरे हुए हैं। इसके अलावा, वे अफसर भी डरे हुए हैं जो मोदी जी के इशारों पर काम कर रहे थे। ये सभी समझ गए हैं कि सरकार बदलने वाली है। नरेंद्र मोदी तो झोला उठाकर चल देंगे, हिसाब उनसे मांगा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें