रांची, चतरा,धनबाद और गोड्डा सीट पर कांग्रेस में बनी सहमति , आज देर शाम होगी आधिकारिक घोषणा

रांची, चतरा,धनबाद और गोड्डा सीट पर कांग्रेस में बनी सहमति , आज देर शाम होगी आधिकारिक घोषणा
रांची: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड में अपने चार लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं । मिली जानकारी के अनुसार रांची लोकसभा सीट से बन्ना गुप्ता , चतरा से केएन त्रिपाठी को टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं धनबाद लोकसभा सीट से अनुपमा सिंह टिकट की रेस में सबसेआगे है। इसके अलावा गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह अथवा प्रदीप यादव में से किसी एक पर मुहर लगेगी। मिली जानकारी के अनुसार आज इन नामों की आधिकारिक घोषणा देर शाम तक कर दी जाएगी । आपको बता दें कि झारखंड में इंडी गठबंधन में कांग्रेस को 04 और झामुमो को 01 लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के नामों की घोषणा करनी है, बावजूद अभी तक घोषणा नही किए जाने से राजनीतिक महकमे में संशय बरकरार है। दरअसल धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ददई दुबे, अनुपमा सिंह, गौरव सिंह, रविंद्र पांडेय ने अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं रांची लोकसभा सीट से सुबोधकांत सहाय, रामटहल चौधरी,चतरा लोकसभा सीट से के एन त्रिपाठी, गुंजन सिंह, अरुण सिंह, गिरिनाथ सिंह और गोड्डा लोकसभा सीट से प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय, फुरकान अंसारी ने दावा पेश किया है। अब सीट शेयरिंग की बात की जाय तो झारखंड में अभी तक की अघोषित सीट शेयरिंग फॉर्मूला के अनुसार 07 लोकसभा सीट (गोड्डा, रांची, खूंटी, हजारीबाग, धनबाद, लोहरदगा और चतरा) कांग्रेस के खाते में गयी है। वहीं झामुमो को 05 लोकसभा सीट (गिरिडीह, राजमहल, दुमका, जमशेदपुर और सिंहभूम) मिली है। इंडी ब्लॉक के झारखंड में अन्य सदस्य राजद को पलामू और सीपीआई माले को कोडरमा दिया गया है। वहीं चतरा सीट को लेकर अभी भी कांग्रेस और आरजेडी के बीच अभी भी खींचतान जारी है।





