मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस की तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषणा आज -सीईसी की बैठक में हो सकता है ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस की तीन सीटों पर प्रत्याशी  घोषणा आज -सीईसी की बैठक में हो सकता है ऐलान

कांग्रेस की तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषणा आज

-सीईसी की बैठक में हो सकता है ऐलान

पटना।बिहार में कांग्रेस को महागठबंधन में लोकसभा की नौ सीटें मिली हैं। अभी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक तीन सीटों पर नाम फाइनल हो चुका है। ये तीनों सीट पर दूसरे फेज में चुनाव होगा। रविवार को कांग्रेस सीईसी की बैठक के बाद नामों का ऐलान किया जा सकता है। बाकी सीटों पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा।सूत्रों के मुताबिक कटिहार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर को टिकट मिल सकता है। किशनगंज से मो. जावेद और भागलपुर से अजीत शर्मा पर पार्टी विश्वास जता सकती है। पिछली बार लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस से मो. जावेद ने ही जीत हासिल कर किशनगंज में लाज बचाई थी। इसलिए इस बार भी उनका नाम ही फाइनल माना जा रहा है।तारिक अनवर पिछली बार भी लोकसभा का चुनाव कटिहार से लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जेडीयू के दुलाल चंद गोस्वामी को 5,59,423 और तारिक अनवर को 5,02,220 वोट मिले थे।बता दें कि तारिक अनवर ने 1999 में सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर कांग्रेस में बगावत किया था और शरद पवार एवं संगमा के साथ मिलकर एनसीपी बनाई थी। लेकिन 2018 में राफेल के मुद्दे पर शरद पवार का साथ छोड़ कांग्रेस में वापस लौटे थे। तारिक अनवर कटिहार से पांच बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। 2004 और 2010 में एनसीपी ने उन्हें राज्य सभा भी भेजा है। एक बार फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में वो कटिहार से उतरने को तैयार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें