उलगुलान न्याय महारैली में कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता भीड़े,केएन त्रिपाठी के भाई का सिर फटा

उलगुलान न्याय महारैली में कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता भीड़े,केएन त्रिपाठी के भाई का सिर फटा
रांची: राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान रैली का आयोजन किया। इसमें देशभर के कद्दावर विपक्षी नेता शामिल हुए। महारैली के दौरान कांग्रेस और आरजेडी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। जानकारी के अनुसार, चतरा से गठबंधन के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के गुट से मारपीट हो गई। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। सिटी एसपी ने मामला शांत कराया है और घायलों को अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि जब गठबंधन के नेता जनता को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गया। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सी, डंडा आदि लेकर टूट पड़े। वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन तब तक कुछ लोगों को चोट लग चुकी थी। इससे रैली में अफरा-तफरी मच गई। रैली में शामिल लोग भागने लगे। इस दौरान कई लोग जमीन पर गिर पड़े। इस मारपीट की घटना में चतरा से गठबंधन प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के भाई गोपाल त्रिपाठी का सिर फट गया।





