तोखन साहू को केन्द्रीय राज्य मंत्री बनने पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
रायपुर,
छत्तीसगढ़ बिलासपुर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद तोखन
साहू को मोदी के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय राज्य मंत्री में जगह मिली
है। इस पर प्रदेश के नेताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।
छत्तीसगढ़
के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा आदिमजाति कल्याण मंत्री रामविचार
नेताम ने सांसद तोखन साहू को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल
में केन्द्रीय राज्य मंत्री बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने बधाई देते हुए कहा कि तोखन
साहू छत्तीसगढ़ की आवाज बनकर विकास को गति देंगे।
उल्लेखनीय
है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में अपने
तीसरे कार्यकाल की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के
मंत्रिमंडल में तोखन साहू को जगह प्रदान की है। मंत्री रामविचार नेताम ने
कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व प्रदान करने एक
नए विजन के साथ प्रदेश को नई गति मिलेगी।





