मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास के पास नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में राहुल गांधी की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन में राहुल गांधी के साथ प्रियंका वाड्रा समेत तमाम कांग्रेस सांसद, केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शामिल थे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बाद में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।कांग्रेस नेता छात्रों के खिलाफ पुलिस बल प्रयोग के विरोध में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री आवास से कुछ दूर पहले ही रोक दिया। जिसके बाद कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए। जहां पुलिस ने इन नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस बस में बिठाकर इन नेताओं को थाने ले गई।इससे पहले राहुल गांधी ने लोगों से प्रधानमंत्री आवास पर धरने में शामिल होेने की अपील करते हुए एक्स पर लिखा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है और प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना होगा।धरने के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर राहुल गांधी से बातचीत की थी। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें