मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

जम्मू। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले पहुंचे हैं। वह यहां पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित पीड़ितों से मिलेंगे। गोलीबारी में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और कई परिवार प्रभावित हुए हैं।22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का केंद्र शासित प्रदेश का यह दूसरा दौरा है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। राहुल गांधी ने 25 अप्रैल को आतंकी हमले में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए श्रीनगर का दौरा किया था। उन्होंने उस समय जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और कई हितधारकों से भी मुलाकात की थी।एक कांग्रेस नेता ने बताया कि शनिवार की सुबह राहुल गांधी जम्मू हवाई अड्डे पहुंचे। इसके बाद प्रभावित इलाकों का दौरा करने और शोक संतप्त परिवारों से मिलने के लिए हेलीकॉप्टर से पुंछ रवाना हुए।शनिवार को कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि राहुल गांधी एक गुरुद्वारा, एक मंदिर, एक मदरसा और एक ईसाई मिशनरी स्कूल सहित गोलाबारी से प्रभावित संरचनाओं का दौरा करेंगे। वह शोक संतप्त परिवारों और लोगों से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले राष्ट्रीय नेता हैं जो प्रभावित आबादी तक अपनी एकजुटता व्यक्त करने और उनका दर्द साझा करने के लिए पहुंचे हैं। आतंकी हमले के बाद पिछले महीने जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि आतंकी हमले के पीछे का विचार देश के लोगों को विभाजित करना था और यह जरूरी है कि भारत आतंकवाद को हमेशा के लिए हराने के लिए एकजुट हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें