अयोध्या में कांग्रेस नेताओं के साथ हुई मारपीट

अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं के साथ
राममंदिर के बाहर ही कुछ लोगों की झड़प हो गई। नेताओं के साथ दुर्व्यहार किया गया।
कांग्रेस का झंडा छीनकर फाड़ दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो
उन्हें दौड़ा लिया गया। हम बता दें कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व अयोध्या में राल लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने से इंकार कर दिया है।
अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं के साथ राम
मंदिर के बाहर ही दुव्यवहार और गाली गलौच की गई है। कांग्रेस के झंडा भी छीनकर
फाड़ दिया गया है। यह सब पुलिस वालों के सामने ही हुआ।
इस दौरान कुछ दूर मौजूद पुलिस पहले मूकदर्शक बनी रही फिर बात बढ़ने पर
झंडा छीन रहेलोगों को रोकने की कोशिश की गई। घटना ऐसे समय हुई है जब कांग्रेस
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ पार्टी नेताओं का दल अयोध्या में रामलला का दर्शन
करने पहुंचा है। इस बीच हुई घटना से कांग्रेसियों में जबरदस्त रोष फैल गया है।





