रांची में बर्ड फ्लू की फिर हुई पुष्टि, अगले आदेश तक कुक्कुट और अंडा की बिक्री पर लगी रोक

रांची में बर्ड फ्लू की फिर हुई पुष्टि, अगले आदेश तक कुक्कुट और अंडा की बिक्री पर लगी रोक
रांची: रांची में एक बार फिर से बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। ICAR-NIHSAD भोपाल में रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी, रांची के कुक्कुटों के जांच किये गये नमूनों में H5N1एवियन इन्फ्लूएंजा की पृष्टि हुई है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा एहतियात के तौर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी, रांची (संक्रमित क्षेत्र-कुक्कुट प्रक्षेत्र) से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी जिंदा/मृत कुक्कुटों/कुक्कुट उत्पाद एवं अण्डा की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई है। साथ ही इनके परिवहन पर भी अगले आदेश तक रोक रहेगा।





