रणजी ट्राफी में एक बार फिर पुराने क्रिकेटरों पर जताया गया भरोसा
कानपुर,
31 दिसम्बर । उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ इस बार की रणजी टीम में एक
बार फिर से पुराने खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया गया है। पिछले साल बीच
सत्र के दौरान ही टीम से हटाए गए क्रिकेटरों की टीम में पुन: वापसी एक बार
फिर से कुछ और इशारे बयां कर रही है। प्रदर्शन के आधार पर देखा जाए तो जिन
तीन खिलाड़ियों की वापसी टीम में हुई है, वह पिछले साल कुछ खास ना कर सके
थे। इसके बावजूद भी सैलेक्टर्स ने उन पर न जाने किस आशा पर भरोसा जताया है।
गौरतलब
है कि रणजी ट्राफी टीम के इन तीन सदस्यों को और खिलाड़ियों को बीते साल
प्रदर्शन न कर पाने के लिए टीम से बाहर बैठा दिया गया था और उनके स्थान पर
नए नवेले खिलाड़ियों को टीम में जगह दे दी गयी थी। ऐसा उन खिलाड़ियों का
पूरे सत्र में अनफिट होने का कारण भी दर्शाया गया था। क्योंकि अगर टीम
चुनने के लिए फिटनेस ही आधार बनाया गया होता तो भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व
कर चुके पूर्व तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी स्थान आसानी से मिल सकता
था। यही नहीं पूर्व कप्तान नितीश राणा भी टीम में शामिल नहीं किए गए।
यूपीसीए के सूत्र बताते हैं कि कानपुर,लखनऊ और मेरठ के खिलाड़ियों की टीम
में एक बार फिर से वापसी चयनकर्ताओं के लिए एक चुनौती पेश कर सकते हैं।
क्रिकेट जगत के लोगों में चर्चा है कि अगर किसी खिलाड़ी की उम्र ढलान की ओर
होती है तो उसका असर उसकी फिटनेस पर अवश्य ही पड़ता है। क्रिकेट के एक
जानकार के मुताबिक बीते साल इन्हीं खिलाड़ियों को शायद फिटनेस न होने पर
बाहर का रास्ता दिखाया दिया गया था और तो और दिन प्रतिदिन कठिन होते जा रहे
यों-यों टेस्ट पास करना पुराने खिलाड़ियों के लिए इतना आसान भी नहीं है।
उल्लेखनीय
है कि प्रदेश के ही एक होनहार खिलाड़ी सुरेश रैना को टेस्ट पास न कर पाने
के चलते भी टीम से बाहर कर दिया गया था। बीते सितम्बर महीने में आयोजित
प्रदेश प्रीमियर लीग टी-टवेन्टी प्रतियोगिता में कानपुर नगर के खिलाड़ी को
दो मैचों के बाद बिठा दिया गया था, जबकि समर्थ को पूरे मौके भी नहीं दिए गए
थे। लखनऊ के क्रिकेटर और कप्तान भी कानपुर की कप्तानी सुचारू रूप से नहीं
कर सके थे। इन तीनों की टीम में वापसी पर कानपुर नगर के एक खिलाड़ी ने कहा
कि अगर इन तीनों की वापसी फिटनेस के आधार पर की गयी है तो भुवनेश्वर को भी
टीम का हिस्सा अवश्य ही होना चाहिए।
यूपीसीए से जुड़े एक
अधिकारी ने बताया कि कल तक इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखने के लिए चर्चा
आम थी ऐसा क्या हुआ कि सबका चयन एक बार फिर से हो गया। इस बारे में बात
करने के लिए मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम को फोन मिलाया गया, लेकिन उस पर
बात नहीं हो सकी।





