लोहरदगा सीट पर कांग्रेस और भाजपा में होगा सीधा मुकाबला

लोहरदगा सीट पर कांग्रेस और भाजपा में होगा सीधा मुकाबला
रांची: इस बार लोहरदगा सीट पर कांग्रेस और भाजपा मे सीधा मुकाबला होगा। हालांकि अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने भी हमेशा से चुनावी गणित को प्रभावित किया है। वही निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी यहां पर अपना भाग्य आजमाया है। लोहरदगा लोकसभा सीट को लेकर भाजपा ने समीर उरांव, कांग्रेस ने सुखदेव भगत और सीपीआई ने महेंद्र उरांव को अपना प्रत्याशी बनाया है। इधर राजनीति महकमे से जो बाते बाहर आ रही है उसके अनुसार कयास लगाए जा रहे हैं की चमरा लिंडा भी निर्दलीय चुनाव लड सकते है । पिछले लोकसभा चुनाव की भी बात करें तो कई राजनीतिक दलों ने यहां पर अपना प्रत्याशी उतारा था। हालांकि मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहा था। हार और जीत का अंतर भी बेहद नजदीकी होता है। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव परिणाम की बात करे तो भाजपा के सुदर्शन भगत को 371595 मत मिले थे, वही कांग्रेस के सुखदेव भगत 361232, झारखंड पार्टी के देव कुमार धान को 19546, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के दिनेश उरांव को 9643 और बहुजन समाज पार्टी के श्रवण कुमार पन्ना को 4048 मत प्राप्त हुए।





