कोडरमा में अन्नपूर्णा देवी और विनोद सिंह में होगी कांटे की टक्कर,जातीय समीकरण साधने में जुटे प्रत्याशी

कोडरमा में अन्नपूर्णा देवी और विनोद सिंह में होगी कांटे की टक्कर,जातीय समीकरण साधने में जुटे प्रत्याशी
रांची : कोडरमा लोकसभा में भाजपा ने एक बार फिर से निवर्तमान सांसद अन्नपूर्णा देवी पर अपना दांव लगाया है, तो दूसरी ओर भाकपा माले ने वगोदर विधायक और शहीद कॉमरेड महेन्द्र सिंह के बेटे विनोद कुमार सिंह को मैदान में उतार कर लाल झंडा का परचम फहराने का फैसला किया है। दोनों ही ओर से जीत की हुंकार भरी जा रही है, एक दूसरे को सियासी जंग में पटकनी देने का ताल ठोका जा रहा है। 2000 से 2009 तक अन्नपूर्णा लगातार कोडरमा विधान सभा से राजद का परचम फहराती रही थी, लेकिन वर्ष 2014 में जैसे ही नीरा यादव के हाथों मात मिली। अन्न्पूर्णा ने कमल की सवारी का फैसला कर लिया। 2019 आते-आते वह खूद भी भाजपा की सवारी कर बैठी और लोकसभा चुनाव मे तात्कालीन झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल को करीबन चार लाख मतों से पटकनी देकर दिल्ली पहुंचने में सफल रहीं। कोडरमा संसदीय सीट में कुल छह विधान सभा आता है। इसमें अभी कोडरमा से भाजपा की नीरा यादव, बरकट्टा से निर्दलीय अमित कुमार यादव, धनवार से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बगोदर से खुद विनोद सिंह, जमुआ सुरक्षित से भाजपा के केदार हाजरा और गांडेय से कांग्रेस सरफराज आलम थें, जो अब राज्य सभा पहुंच चुके हैं, और इसके साथ ही गांडेय विधान सभा के लिए उपचुनाव की घोषणा भी हो चुकी है। इस प्रकार छह में तीन पर भाजपा का कमल और एक निर्दलीय विधायक अमित यादव का समर्थन है तो दूसरी ओर सीपाईएम एल और झामुमो का एक-एक विधायक है। यदि सामाजिक समीकरण की बात करें तो इस संसदीय सीट पर यादव-2.60 लाख, मुस्लिम-2 लाख, बाभन- 2 लाख, कोयरी कुर्मी- 2.20 लाख, आदिवासी-1.50 लाख, दलित-2 लाख, वैश्य-1.50 हैं।





