मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

विश्व पर्यावरण दिवस पर सामुदायिक सहभागिता के साथ पोषण वाटिका में रोपे गए पौधे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जगदलपुर, । बस्तर जिले के आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल के केशलूर ग्राम

पंचायत के सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र गुचागुडा में "विश्व पर्यावरण दिवस के

अवसर पर पोषण वाटिका का निर्माण कार्य किया गया। इस पोषण वाटिका में मुख्य

रूप से औषधीय पौधे, फलदार पौधे, और हरी सब्जियों के पौधे सामुदायिक

सहभागिता के साथ रोपे गए।

इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं जल

संवर्धन के विषय में विस्तृत जानकारी सामुदायिक स्तर पर प्रदान की गई। साथ

ही केशलूर सेक्टर से आए हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पोषण

वाटिका लगाने की पूर्ण जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम के

माध्यम से महिला एवं बाल विकास का उद्देश्य समस्त आंगनवाड़ियों की पोषण

वाटिका का संपूर्ण रूप से निर्माण करने के साथ साथ नए पौधे लगाना,उनकी

देखभाल करना था। जिसके माध्यम आंगनवाड़ियों में आने वाले हितग्राहियों को

पोषण वाटिका से उत्पन्न फल और सब्जियों से युक्त पोषक आहार दिया जा सके।

जिसकी शुरुआत केशलूर ग्राम पंचायत से की गई और इस कार्य को लगातार करते

रहने की बात कही गई।

इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग आर.एस. बागडी,

उद्यान अधीक्षक, उद्यानिकी विभाग से प्राप्त हुआ। पीरामल फाउंडेशन से

प्रोग्राम लीडर योगेश कुमार और सेजल शुक्ला, पंचायत सरपंच नकुल मौर्य,

सेक्टर पर्यवेक्षक शेफाली राव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, और ग्रामीण

भी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें