मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

कमर्शियल एलपीजी सस्ता, घरेलू सिलेंडर की कीमतें नहीं बदलीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कमर्शियल एलपीजी सस्ता, घरेलू सिलेंडर की कीमतें नहीं बदलीं

नई दिल्ली। सरकारी तेल वितरक कंपनियों की ओर से बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कमी की गई है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 183.50 रुपए घटकर 2,930 रुपए हो गया है, जो कि पहले 3,113.50 रुपए था।

इस कटौती का असर देश के बाकी के हिस्सों में भी देखने को मिला है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम लखनऊ में कम होकर 3,052.50 रुपए हो गया है, जो कि पहले 3,236 रुपए था। कोलकाता में इसका दाम 3,255.50 रुपए से घटकर 3,081.50 रुपए हो गया है। पटना में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी की कीमत कम होकर 3,227 रुपए हो गई है।

इस साल कमर्शियल गैस की कीमतों में पहली बार गिरावट हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिसंबर 2025 में 1,580.50 रुपए थी, जो नए साल की शुरुआत के साथ 1 जनवरी 2026 को बढ़कर 1,691.50 रुपए हो गई।

इसके बाद 1 फरवरी को कीमत बढ़कर 1,740.50 रुपए पहुंच गई।

मार्च में भी राहत नहीं मिली। 1 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर 28 रुपए महंगा होकर 1,768.50 रुपए का हो गया। अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते इसके महज छह दिन बाद, 7 मार्च को फिर से कीमतों में संशोधन किया गया और 114.50 रुपए की बढ़ोतरी के साथ इसकी कीमत 1,883 रुपए पर पहुंच गई।

1 अप्रैल को कमर्शियल सिलेंडर 2,078.50 रुपए का हो गया। इसके बाद 1 मई को कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक ही बार में 993 रुपए की बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 3,071.50 रुपए हो गई।

जून में भी कीमतों का बढ़ने का सिलसिला जारी रहा।

1 जून को सिलेंडर 42 रुपए और महंगा होकर 3,113.50 रुपये पर पहुंच गया था।

सरकार ने घरेलू एलपीजी की कीमतों को स्थिर रखा है। नई दिल्ली में घरेलू एलपीजी की कीमत 942 रुपए है। इससे पहले 7 मार्च को 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और 7 जून को 29 रुपए का इजाफा किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें