मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

कमर्शियल गैंस सिलेंडर 25.50 रुपये तक हुआ महंगा-फास्टैग के केवाईसी और जीएसटी के नियमों में किया गया बदलाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कमर्शियल गैंस सिलेंडर 25.50 रुपये तक हुआ महंगा-फास्टैग के केवाईसी और जीएसटी के नियमों में किया गया बदलाव

नई

दिल्ली, 01 मार्च। मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 के अंतिम माह मार्च

की पहली तारीख को कई बदलाव हुए हैं। सरकार ने फास्टैग केवाईसी और जीएसटी

नियमों में बदलाव किया है। इस बीच सावर्जनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन

कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 25.50

रुपये तक की बढ़ोतरी की है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव

नहीं किया गया है। नई दरें शुक्रवार से लागू हो गई हैं।

इंडियन

ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

बढ़कर 1795 रुपये हो गई है। पहले 1769.50 रुपये का मिलता था। कोलकाता में

इसका दाम 24 रुपये बढ़कर 1911 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। मुंबई में

यह सिलेंडर 25.50 रुपये महंगा होकर 1749 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में इसकी

कीमत 23.50 बढ़कर 1960.50 रुपये हो गई है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले

एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं होने से दिल्ली में अभी यह 903

रुपये, भोपाल में 908 रुपये और जयपुर में 906 रुपये में मिल रहा है।

उल्लेखनीय

है कि सरकार ने फास्टैग के किए केवाईसी पूरा करने की समय-सीमा 29 फरवरी तय

की थी। ऐसे में जिन लोगों ने अपनी केवाईसी पूरी नहीं की है, उनका फास्टैग

ब्लैकलिस्ट (डिएक्टिवेट) हो जाएगा और उन्हें दोगुना टोल टैक्स देना पड़

सकता है। इसके अलावा जीएसटी के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब 5

करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार करने वाले व्यापारी बिना ई-चालान के ई-वे

बिल जनरेट नहीं कर पाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें