मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:56 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव आने दीजिए, आप लोगों को एक भी सीट नहीं मिलेगा : नीतीश

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
चुनाव आने दीजिए, आप लोगों को एक भी सीट नहीं मिलेगा : नीतीश

चुनाव आने दीजिए, आप लोगों को एक भी सीट नहीं मिलेगा : नीतीश

-स्कूल की टाइमिंग को लेकर सदन में भड़के सीएम, केके पाठक का किया बचाव

पटना। विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन बुधवार को विपक्ष ने स्कूल की टाइमिंग को लेकर जमकर हंगामा किया। जब विपक्षी विधायक सदन में हंगामा कर रहे थे तब सदन में मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक से विपक्ष पर भड़क गए। नीतीश कुमार ने सदन में कहा कि यह लोग स्कूल की टाइमिंग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इन लोगों को कुछ भी जानकारी नहीं है। हमने कल ही यह घोषणा कर दी है कि स्कूल की टाइमिंग पहले की भांति 10 से 4 बजे तक रहेगी। लेकिन फिर भी यह लोग हंगामा कर रहे हैं। इसका मतलब इन लोगों को शिक्षा और व्यवस्था से कोई मतलब नहीं है। इनका उद्देश्य बस सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालकर हमारे काम को खराब करना है। उन्होंने विपक्षी विधायकों को लेकर जमकर भड़ास निकाली और आगामी चुनाव को लेकर बड़ा दावा भी कर दिया।सदन में केके पाठक के मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। मुख्यमंत्री ने उनका बचाव करते हुए कहा कि वो ईमानदार अफसर हैं। किसी की नहीं सुनते हैं। अपना काम ईमानदारी से करते हैं। सीएम ने कल विधानसभा में स्कूल की टाइमिंग 10-4 बजे करने को कहा था। इसके बावजूद स्कूल का टाइमिंग नहीं बदला गया। विपक्ष इसी का विरोध कर रहा था। तभी नीतीश केके पाठक के बचाव में खड़े हो गए। जब नीतीश कुमार सदन को संबोधित कर रहे थे तब उनके संबोधन के बीच में ही विपक्ष के विधायकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू की। नारेबाजी सुनते ही मुख्यमंत्री भड़क गए। नीतीश कुमार ने गुस्से में कहा कि हम आप लोगों के बारे में सभी बातों को जानते हैं। जब हम आपके साथ थे तो हम जिंदाबाद थे और आज हमने काम करने के लिए आपका साथ छोड़ा तो हम मुर्दाबाद हो गए। नीतीश ने कहा कि आप लोगों को जितना जिंदाबाद-मुदार्बाद करना है, करते रहिए। हम लोग काम करेंगे। आप लोगों को आपकी हैसियत का अंदाजा चुनाव में लग जाएगा। आप लोग क्यों परेशान हो रहे हैं, चुनाव आने दीजिए आप लोगों को एक सीट भी नसीब नहीं होगा और हम लोग 40 में से 40 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतेंगे भी। आप लोग आज की तरह आगे भी विपक्ष में बैठकर जिंदाबाद मुदार्बाद करते रहेंगे। इसके आगे हमको कुछ नहीं कहना है। विवाद बढ़ता देख शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने उन्हें रोका और सदन में यह कहा कि मुख्यमंत्री के अनुसार स्कूल की टाइमिंग को लेकर नया आदेश जारी कर दिया गया है लेकिन शिक्षकों को स्कूल बच्चों से 15 मिनट पहले आना होगा। मंत्री विजय चौधरी के बयान के बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान पथ निर्माण विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य, श्रम संसाधन, भवन निर्माण और समाज कल्याण विभाग से सवाल पूछे गये।इससे पहले सदन के बाहर भी स्कूल की टाइमिंग को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने प्रदर्शन किया। भाकपा माले के साथ कांग्रेस राजद के विधायकों ने भी विरोध जताया। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर ने कहा कि अब सदन में मुख्यमंत्री जो अपनी बात रखते हैं उनकी बातों को भी अधिकारी नहीं मान रहे हैं तो इससे साफ जाहिर है की यह सरकार पीछे से चल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें