मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

तेंदूपत्ता बोनस दिलाने को संग्राहकों ने कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेंदूपत्ता बोनस दिलाने को संग्राहकों ने कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी को सौंपा ज्ञापन

बीजापुर। जिले के पामेड़ क्षेत्र के तेंदूपत्ता संग्राहकों ने पिछ्ले चार वर्षों से लंबित तेंदूपत्ता बोनस राशि दिलाने की मांग को लेकर बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी को आज शुक्रवार काे विधायक निवास पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा है।ग्रामीणों ने प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति पामेड़ के प्रबंधक रामाराव व्ही. पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विगत चार वर्षों से तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का भुगतान नहीं किया है। ज्ञापन में बताया गया कि समिति के अंतर्गत 23 फड़ संचालित हैं, जहां संग्राहक मेहनत से तेंदूपत्ता एकत्र करते हैं, लेकिन बोनस की राशि नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संग्राहकों ने आरोप लगाया कि जब वे बोनस राशि के बारे में पूछते हैं, तो पामेड़ के प्रबंधक रामाराव व्ही. उन्हें डरा-धमकाकर चुप करा देते हैं।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों का बोनस पाने का अधिकार है। गरीब आदिवासियों की मेहनत पर डाका डालने वालों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई हो। विधायक मंडावी ने शासन-प्रशासन से मांग की है, कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषी पाए जाने पर प्रबंधक रामाराव व्ही. के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए तथा संग्राहकों के चार वर्षों के लंबित बोनस का भुगतान तत्काल किया जाए। विधायक ने यह भी कहा है कि यदि मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो तेंदूपत्ता संग्राहकों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में पामेड़ क्षेत्र के ग्रामीण एवं तेंदूपत्ता संग्राहक उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें