मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग व समस्याएं, 46 आवेदन प्राप्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग व समस्याएं, 46 आवेदन प्राप्त

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों को संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। आज जनदर्शन में कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में तहसील बलौदा के ग्राम बुड़गहन निवासी तिहारुराम द्वारा फौती दर्ज करवाने, ग्राम जावलपुर निवासी श्री तारकेश्वर तिवारी विवादित संपत्ति पर स्थगन दिलवाने, तहसील पामगढ़ अंतर्गत ग्राम चेऊडीह निवासी श्रीमती मंदाकिनी खुटे द्वारा राशनकार्ड से संबंधित, ग्राम तनौद निवासी रोहित कुमार पटेल द्वारा नामांकन, बटांकन एवं राजस्व अभिलेखों की जांच करवाने, तहसील मुख्यालय जांजगीर के भाटापारा निवासी राजलक्ष्मी घृतलहरे द्वारा राजस्व रिकॉर्ड सुधरवाने, जांजगीर के भाटापारा निवासी फिरनलाल सूर्यवंशी द्वारा सीमांकन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें