मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

सावधान मौसम विज्ञान ने आज दिल्ली में बारिश की संभावना व्यक्त की, ठंड, गलन और बढ़ेगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सावधान मौसम विज्ञान ने आज दिल्ली में बारिश  की संभावना व्यक्त की, ठंड, गलन और बढ़ेगी

दिल्ली।

भारतीय मौसम विज्ञान ने दिल्ली में आज यानि 9 जनवरी को बारिश की

संभावना जतायी है। इसके साथ दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम और खराब हो

सकता है, ठंड़ और गलन और बढ़ेगी। आज दिल्ली में हो सकती है बारिश दिल्ली के लिए

मौसम विभाग ने मंगलवार यानी आज बारिश की संभावना जताई है। बारिश की वजह से दिल्ली

में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। इसका असर ट्रेनों और विमान सेवाओं समेत यातायात के

तमाम साधनों पर पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली

में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मंगलवार को बारिश हो सकती है। सुबह के वक्त हल्का

कोहरा भी रहेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, ठंड के इस असर को देखते हुए 47 उड़ानें देर से चल रही

हैं। सोमवार को ठंड की वजह से 90 ट्रेनें देर से पहुंची थीं।

मौसम विभाग द्वारा आज दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है। इसका

असर ट्रेनों और विमान सेवाओं पर पड़ सकता है। इसके अलावा तमाम राज्यों में भी जमकर

ठंड पड़ रही है। दिल्ली में आज हो सकती है बारिश नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी

दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां का तापमान 5.2 डिग्री तक चला गया है। आज

बारिश की संभावना भी जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हल्की धूप निकली थी

लेकिन उसके बाद से ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में अगर आज आप घर से बाहर निकलने

वाले हैं, तो एक बार मौसम से जुड़ा पूरा अपडेट जरूर पढ़ लें।

उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू कश्मीर समेत तमाम

जगहों पर भीषण ठंड उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना

जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में ऊना, सुंदरनगर व सोलन में भीषण ठंड पड़

रही है। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में तो पारा माइनस में चला गया है। पंजाब में कई जगहों पर

सोमवार को धूप निकली लेकिन सर्द हवाओं ने पीछा नहीं छोड़ा। लुधियान और अमृतसर में

खूब ठंड पड़ रही है। वहीं हरियाणा के अंबाला में तो 4.9 डिग्री तापमान दर्ज किया

गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें