मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : घने कोहरे की गिरफ्त में रामानुजगंज, शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर : घने कोहरे की गिरफ्त में रामानुजगंज, शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में सोमवार को शीतलहर और घने कोहरे ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। सुबह से ही क्षेत्र कोहरे की मोटी चादर में लिपटा रहा, जिससे सूर्य के दर्शन नहीं हो सके और तापमान में आई गिरावट ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया।रामानुजगंज सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर साफ दिखाई दिया। लोग सुबह से ही अलाव तापते नजर आए, वहीं ठंड के कारण बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल भी अपेक्षाकृत कम रही। घने कोहरे के चलते दृश्यता घटने से वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ी।मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे बलरामपुर जिले में तापमान में और गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। रामानुजगंज में न्यूनतम तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लगातार पड़ रही ठंड को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।ठंड और कोहरे के इस दौर से जनजीवन पर पड़ रहे असर को देखते हुए लोग जल्द धूप निकलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें