मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ी

कड़ाके की ठंड के बाद दिल्ली के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में आठ जनवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है। आईएमडी ने यहां बताया कि अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है।

एजेंसी के अनुसार आठ से 10 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने के आसार हैं। आठ जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु में और अगले दो दिनों के दौरान केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के कारण स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शीतकालीन अवकाश शनिवार को खत्म होना था और सोमवार से स्कूल फिर से खुलने वाले थे। दिल्ली में शीत लहर चल रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के कारण 'येलो अलर्ट' जारी किया है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार,''दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूल कड़ाके की सर्दी के कारण 10 जनवरी (बुधवार) तक बंद रहेंगे। दिल्ली के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों/प्राचार्यों को इस सूचना का प्रसार सभी हितधारकों के बीच करने का निर्देश दिया जाता है।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें