अगले पांच दिन शीतलहर से राहत नहीं, पारा और नीचे गिरेगा
मौसम विभाग की मानें तो कंपकंपाती ठंड से उत्तर भारत को
जल्द राहत मिलने वाली
नहीं है। अगले पांच
दिनों तक सुबह और रात के
समय घने से बहुत घना कोहरा
छाया रहेगा। इसके अलावा, उत्तर भारत में अगलेदो दिनों तक कोल्ड डे से लेकर गंभीर
कोल्ड डे की
स्थिति बनी रहेगी। दो दिन बाद ही थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है। लेकिन बहुत ज्यादा ठंड
से राहत
मिल जाएगी, इसकी उम्मीद नहीं के बराबर ही है। वहीं, उत्तर पश्चिम
भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक
शीतलहर से लेकर
गंभीर शीत लहर
चलने की
संभावना है। मौसम
विभाग के अनुसार, इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल
प्रदेश, उत्तराखंड में 17 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी भी
पड़ने की
संभावना है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़,
ओडिशा,
पश्चिम
बंगाल, सिक्किम, नॉर्थईस्ट इंडिया में 16 से 18 जनवरी
के बीच हल्की से मध्यम
बारिश होगी, जिससे ठिठुरन और बढ़ जाएगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय,
नगालैंड
में 16, 17 जनवरी और सिक्किम में 17 जनवरी को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा,
चंडीगढ़,
दिल्ली
में न्यूनतम
तापमान दो सेपांच डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों, राजस्थान,
उत्तरी
मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में न्यूनतम तापमान 6-10
डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हरियाणा के हिसार मेंमंगलवार को न्यूनतम तापमान 1.1
डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। यूपी में 16 जनवरी से 18
जनवरी के बीच सुबह के समय घनेसेबहुत घना कोहरा देखने को मिलनेवाला है। वहीं, उत्तरी
मध्य प्रदेश में 17 और 18 जनवरी, उत्तराखंड में भी इस समय बहुत
घने कोहरे की स्थिति
रहेगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 16
जनवरी को कोल्ड डे से लेकर गंभीर
कोल्ड डे जैसे हालात
रहेंगे।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत
कड़ाके की ठंड से परेशान
है। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान भले ही बहुत ज्यादा
नीचेन गिर रहा हो, लेकिन उसके बाद भी गलन काफी ज्यादा है। उत्तर
भारत मेंकड़ाके की सर्दी
सेजल्द राहत मिलनेकी भी उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का कहना हैकि उत्तर भारत मेंइस
समय जेट स्ट्रीम विंड्स चल रही हैं। दरअसल, जेट स्ट्रीम विंड्स काफी ज्यादा ठंडी
हवाओं का तूफान होता है। यही वजह हैकि पूरेउत्तर भारत मेंइन दिनों ठिठुरन बहुत ज्यादा ही
है।





