अभी ठिठुरन से नही मिलने वाली राहत

देश की राजधानी और आस पास में चल रही बर्फीली हवा और ठिठुरन से राजधानीवासियों का हाल बेहाल है. धूप नहीं निकलने की वजह से दिल्ली में ठंड जानलेवा स्तर तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के इलाके में शनिवार को लोग लगातार तीसरे दिन कड़ाके की ठंड से जूझते रहे. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है.
न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है. आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि दिल्ली में गंभीर ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है. सोमवार यानी 8 जनवरी भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. देश की राजधानी में शनिवार को भी धूप नहीं निकली और दिन भर बादल छाए रहे. भारत मौसम विभाग के मुताबिक आज भी सर्द मौसम से राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम है. लोगों का चाहिए कि वो ठंड से बचकर रहें.
आईएमडी के पूर्वानुमानों के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार को भी ठंडा दिन रहने की संभावना है. रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो सामान्य ये चार डिग्री कम है. जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जो समान्य से तीन डिग्री कम है. रविवार को बादल छाये रहने के आसार हैं.





