मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

आदर्श आचार संहिता खत्म,ट्रांसफर-पोस्टिंग समेत सरकारी काम पर लगी रोक हटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आदर्श आचार संहिता खत्म,ट्रांसफर-पोस्टिंग समेत सरकारी काम पर लगी रोक हटी

आदर्श आचार संहिता खत्म,ट्रांसफर-पोस्टिंग समेत सरकारी काम पर लगी रोक हटी

पटना ।पूरे देश में 83 दिन बाद आदर्श आचार संहिता खत्म हो गई है। इसके साथ ही ट्रांसफर-पोस्टिंग समेत सरकारी काम पर लगी रोक भी हट गई है। बिहार समेत सभी राज्यों में यह प्रभावी होगा। चुनाव आयोग ने इस संबंध में बिहार सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।आयोग ने कहा कि आचार संहिता को हटा लिया गया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाता है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहता है। अब लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने इसकी घोषणा की है। आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया है।उन्होंने आगे कहा कि राज्यों में सरकारी स्तर पर कार्यक्रम फिर से शुरू हो जाएंगे। मंत्री सरकारी गाड़ियों से घूम सकेंगे। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। कैबिनेट की भी बैठक होगी। मंत्री क्षेत्र का दौरा भी कर सकेंगे।बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान 16 मार्च को किया गया था। चुनावी तिथि की घोषणा के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो गई थी। 543 सीटों के लिए 7 चरण में मतदान हुआ था। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को हुई थी। दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरे चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवें चरण में 1 जून को वोट डाले गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें