मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई की महत्वाकांक्षी कोस्टल रोड का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, 5 घंटे का सफर 15 मिनट में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई, 11 मार्च (हि. स.)। महानगर के महत्वाकांक्षी कोस्टल (तटीय) रोड के

पहले चरण का उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया।

बहुप्रतीक्षित इस तटीय रोड को मंगलवार से मुंबईवासियों के लिए खोल दिया

जाएगा। इससे मुंबईवासियों का 5 घंटे का सफर सिर्फ 15 मिनट में संभव हो

सकेगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि तटीय मार्ग को

पूरी तरह टोलमुक्त रखा गया है। मंगलवार से यह रास्ता मुंबईकरों के लिए खोल

दिया जाएगा। साथ ही इस तटीय सडक़ पर सप्ताह में पांच दिन सुबह 8 बजे से रात

8 बजे तक ही यात्रा की जा सकेगी। शनिवार और रविवार को तटीय मार्ग को पर

यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। वर्ली से मरीन ड्राइव तक का रास्ता खोल

दिया गया है। इस रूट की वजह से 5 घंटे का सफर महज 15 मिनट में तय किया जा

सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोस्टल रोड का नाम छत्रपति संभाजी महाराज

के नाम पर रखा जाएगा।

जानकारी के अनुसार 10.58 किमी लंबी

मुंबई कोस्टल रोड परियोजना पर कुल 14 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इन

परियोजनाओं में जलाशय सडक़ें, पुल, बेहतर सडक़ें शामिल हैं। वर्ष 2018 में

शुरू हुई इस परियोजना के नवंबर 2023 में पूरा होने की उम्मीद थी लेकिन

स्थानीय मछुआरों ने इस योजना का विरोध किया था। इस वजह परियोजना में दोनों

पिलर के बीच की दूरी 60 मीटर से बढ़ाकर 120 मीटर कर दिया गया। तटीय सडक़

परियोजना का 86 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, फिलहाल यातायात के लिए केवल

एक मार्ग खुला रहेगा। साथ ही, तटीय सडक़ पर यात्रा करते समय अधिकतम गति 80

किमी प्रति घंटा होगी। सुरंग में गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।

मोड़, प्रवेश और निकास बिंदु का स्तर 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगा। सडक़ पर

वाहन पार्क करना या रोकना, फोटो सेशन या वीडियो लेना सख्त वर्जित है।

कोस्टल रोड परियोजना का काम मई महीने तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें