मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार का कहर: कोयला लदे ट्रेलर की टक्कर में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सहित चार गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार का कहर: कोयला लदे ट्रेलर की टक्कर में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सहित चार गंभीर घायल

कोरबा। जिले के भैसमा-उरगा मुख्य मार्ग पर आज शनिवार सुबह को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कूकरीचोली पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रेलर ने दो माेटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में कोरबा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष विक्की कंवर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 को सूचना दी और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी गई है।फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें