मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में बदमाशों ने कोयला व्यवसायी को मारी गोली, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में बदमाशों ने कोयला व्यवसायी को मारी गोली, मौत

रांची,

04 जनवरीरातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली में अपराधियों ने एक

कोयला व्यवसायी को गुरुवार को गोली मार दी। गोली लगने से व्यवसायी अभिषेक

श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें

आनन-फानन में मेडिका अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली

जानकारी के अनुसार अभिषेक श्रीवास्तव रातू थाना क्षेत्र के आस्थापुरम का

रहने वाला है। अभिषेक घर से फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर पिपरवार कोयला

साइडिंग पर जा रहे थे। इसी दौरान स्कार्पियो में आए पांच अपराधियों ने उसे

11 गोली मारी। बताया गया है कि अभिषेक को बीते दिनों प्रतिबंधित उग्रवादी

संगठन पीएलएफआई की ओर से लेवी की मांग को लेकर धमकी भी मिली थी। ऐसे में

आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में पीएलएफआई संगठन का हाथ हो सकता है।

रातू

थाना प्रभारी सपन महथा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायल व्यक्ति

को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो

गयी। घटनास्थल से पुलिस ने 11 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस अपराधियों की

गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें