मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : नन्हीं बच्ची इनाया के साथ आत्मीय पल को साझा किया मुख्यमंत्री साय ने

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर,। ओडिशा प्रवास से रायपुर लौटने के बाद शुक्रवार शाम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पुलिस ग्राउंड हेलीपैड में एक नन्हीं बच्ची

से मुलाकात हुई। उन्होंने जब बच्ची का नाम पूछा तो उसने अपना नाम इनाया

बताया। कवर्धा से आई इस बच्ची ने हैलीकाप्टर में घूमने की इच्छा ज़ाहिर की

तो सीएम साय ने मुस्कुराकर कहा कि अभी शाम हो रही है आपको ज़रूर घूमाने ले

जायेंगे। दोनों के बीच बहुत ही भावपूर्ण संवाद को देखकर वहां मौजूद सभी लोग

मुस्कुराने लगे। बच्ची अपने परिजनों के साथ वहाँ हेलीकॉप्टर देखने आई थी।

साय ने शनिवार को बच्ची के साथ हुए आत्मीय संवाद को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा है कि -

उन नन्हें-नन्हें कदमों की बात कुछ और थी

उस नन्ही सी दोस्त से मुलाकात की बात ही कुछ और थी

साय

ने लिखा कि शुक्रवार को शाम ढले ओडिशा से तीन जन सभाओं के बाद रायपुर के

पुलिस हेलीपैड ग्राउंड पहुंचा तो नन्हीं सी बच्ची "इनाया" से मुलाकात हो

गई। सुनहरी धूप सी खिली बच्ची को कौतूहल से हेलीकाॅप्टर निहारता देखकर खुद

को उसके पास जाने से न रोक सका। तुतलाती जुबान से उसके मुख से निकले मिश्री

जैसे शब्दो ने तो जैसे दिन भर की थकान को ही परे धकेल दिया। हालांकि शाम

होने की वजह से हेलीकाॅप्टर में उड़ने की उसकी इच्छा तो पूरी न कर सका पर

बिटिया से इसका वादा जरूर किया है। बाल मनुहार के साथ यह आत्मीय पल आप सभी

के संग साझा करते हुए वात्सल्य से भरा महसूस कर रहा हूं।

उल्लेखनीय

है कि, विष्णु देव साय का नन्हें बच्चों के प्रति प्रेम किसी से छुपा नहीं

है। इससे पहले भी उन्होंने अपने नाती वेदांश के साथ हुए संवाद को सोशल

मीडिया में साझा किया था। जिसके व्यूअर्स की संख्या इंस्टाग्राम पर 40 लाख

को छूने जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें