मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गाजियाबाद में स्थित ऐतिहासिक पीठ दूधेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर और आसपास के स्थलों परसुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री यहां से मेरठ के लिए रवाना हो गए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां पवित्र श्रावण मास में गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन की और सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण की मंगलकामना की। इस मौके पर मख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद का यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत स्वरूप है। उन्होंने श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज को इस मंदिर के संरक्षण और आध्यात्मिक विकास के लिए धन्यवाद भी दिया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने मंदिर कॉरिडोर को लेकर अधिकारियों व नारायण गिरी से बात की। उन्होंने कहा कि इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।इस अवसर पर श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि श्रवण मास में भगवान शिव की आराधना से सभी पाप समाप्त होते हैं और जीवन में शुद्धता व सकारात्मकता का संचार होता है। दूधेश्वर मठ मंदिर में देशभर से आने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा ही हमारा धर्म है। हम सबके सहयोग से इस वर्ष का श्रवण कांवड़ मेला भी भव्य, सुरक्षित और शांतिपूर्ण रहेगा।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली दौरे पर थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की थी। दिल्ली दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद स्थित दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने कांवड़िया शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा भी की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी मेरठ के लिए रवाना हो गए । इस दौरान मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरी के अलावा सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा समेत भाजपा के तमाम नेता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें