मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र को मिली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप्र को मिली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिसमें एक मेरठ से लखनऊ (चारबाग) के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री के द्वारा यूपी के लोगों को दी गई इस सौगात पर मुख्यमंत्री योगी ने खुशी जाहिर की है। इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदेशवासियों को इस उपहार के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुख्यमंत्री योगी ने लिखा, 'मेक इन इंडिया’ एवं 'आत्मनिर्भर भारत' के स्वप्नद्रष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में देश की आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक विकास-यात्रा सतत जारी है। इस यात्रा को और गति देते हुए प्रधानमंत्री ने आज देशवासियों को 3 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने मेरठ-लखनऊ सहित मदुरै-बेंगलुरु, चेन्नई-नागरकोइल के मध्य अत्याधुनिक-विश्वस्तरीय वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया है। बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देते इस उपहार के लिए आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।उल्लेखनीय है कि मेरठ और लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत से उत्तर प्रदेश की राजधानी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ हाईस्पीड कनेक्टिविटी से जुड़ गई है। इसके माध्यम से प्रदेशवासियों को सुखद, सुगम और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। प्रदेश में इससे पहले 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। ये ट्रेनें दिल्ली-वाराणसी, रांची-वाराणसी, लखनऊ-देहरादून, पटना-लखनऊ, आनंद विहार-अयोध्या और गोरखपुर-प्रयागराज के बीच संचालित हो रही हैं। इसमें अब मेरठ-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन भी जुड़ गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें