मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

मुखयमंत्री योगी ने सहिबाबाद में किया सीईएल के डाटा सेंटर का शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुखयमंत्री योगी ने सहिबाबाद में किया सीईएल के डाटा सेंटर का शिलान्यास

-विकसित भारत के सपने को साकार करना है : योगी आदित्यनाथगाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजियाबाद के साहिबाबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सीईएल व ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड द्वारा तैयार टियर-3 ग्रीन डाटा सेंटर का शिलान्यास किया।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हमें विकसित भारत के सपने को साकार करना है। इसके लिए उनकी सरकार लगातार गम्भीर प्रयास कर रही है। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में स्थिति बहुत ज्यादा खराब थी। अपराध चरम पर था। आज उत्तर प्रदेश की स्थिति पूरी तरह से बदल गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रहा है। पिछले आठ साल के दौरान उत्तर प्रदेश ने प्रत्येक गति को प्रगति का आधार बनाया है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में आठ साल के दौरान ढाई गुना अर्थव्यवस्था को बढ़ाया है। इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, मेट्रो रेल, नमो भारत ट्रेन, सड़क सभी क्षेत्र में प्रगति की है। प्रदेश में 50 लाख करोड़ का निवेश है। उन्होंने कहा कि यह डाटा डिजिटल इंडिया व ग्रीन इंडिया को ध्यान में रखकर सस्टेनेबल व भविष्य आधारित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का माध्यम बनेगा।समारोह में केंद्रीय विज्ञान एंड तकनीक मंत्री डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि डाटा सेंटर की स्थापना से प्रदेश में नवाचार और रोजगार सृजन में मदद मिलेगी। 30 मेगावॉट कुल क्षमता युक्त डाटा सेंटर का निर्माण होगा। ग्रीन डाटा सेंटर का परिसर टियर-थ्री प्रमाणित होगा। इसे ग्रीन बिल्डिंग डिजाइन के आधार पर निर्मित किया जाएगा। इसकी कुल क्षमता 30 मेगावाट की होगी और यह तीन मंजिलों में फैले हाई डेंसिटी रैक आधारित होगा। समारोह को कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें