मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 18 जिलों के 3.21 लाख परिवारों के खाते में 225 करोड़ रुपये का किया अंतरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 18 जिलों के 3.21 लाख परिवारों के खाते में 225 करोड़ रुपये का किया अंतरण

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य के 18 जिलों में द्वितीय चरण में आई बाढ़ से प्रभावित 3.21 लाख परिवारों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में सात हजार रुपये प्रति परिवार की दर से 225.25 करोड़ रुपये की राहत राशि का अंतरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है।नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार में आने के बाद से आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए हम लोग लगातार तत्पर रहते हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की जो फसल क्षति हुई है, उसकी राशि दीपावली के पूर्व अवश्य उपलब्ध करा दें। किसानों को सभी प्रकार की सुविधायें देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। बाढ़ के दौरान जिन किसानों की फसल क्षतिग्रस्त हुई है, उसमें कोई छूटे नहीं, सभी प्रभावित परिवारों को राशि अवश्य मिल जाए। कृषि विभाग इसके लिए तेजी से काम करे।मौके पर आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव साहिला ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी कि द्वितीय चरण में बिहार के 18 जिले प्रभावित हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ बाढ़ आपदा प्रबंधन मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सभी कार्रवाई की गयी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।समीक्षा के दौरान कृषि विभाग के विशेष सचिव वीरेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम चरण में आई बाढ़ से 16 जिले का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है। दूसरे चरण में आई बाढ़ के कारण 16 जिलों का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिससे किसानों की फसल क्षतिग्रस्त हुई है। प्रथम चरण के लिए फसल क्षति के रूप में 229 करोड़ तथा द्वितीय चरण के लिए 261 करोड़ रुपये का आकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के लिए फसल क्षति की 229 करोड़ रुपये की राशि विभाग को प्राप्त हो गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें