मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठकों में हाेंगे शामिल, शाम काे ओडिशा दाैरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठकों में हाेंगे शामिल, शाम काे ओडिशा दाैरा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार काे दिनभर रायपुर और नवा रायपुर में महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद शाम को वे ओडिशा के झारसुगुड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय आज दोपहर 12:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए निकलेंगे। 12:55 बजे वे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे और आवश्यक निर्णय लेंगे। इसके बाद 5 बजे वे मंत्रालय से प्रस्थान करेंगे और 5:25 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां वे निर्धारित समय तक आरक्षित रहेंगे।शाम को मुख्यमंत्री का ओडिशा दौरा प्रस्तावित है। वे 7:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर से राज्य विमान द्वारा झारसुगुड़ा के लिए उड़ान भरेंगे। 8:05 बजे वीर सुरेंद्र साई एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से 8:45 बजे शकुंतलम रॉयल पैलेस, साहापाड़ा बदमाल में पहुंचेंगे, जहां 9:15 बजे तक आरक्षित समय रहेगा।रात 9:15 बजे वे वहां से प्रस्थान कर 9:45 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 9:55 बजे झारसुगुड़ा से रायपुर के लिए उड़ान भरने के बाद मुख्यमंत्री के 10:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें