मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री साय आज एमओयू हस्ताक्षर सहित विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री साय आज एमओयू हस्ताक्षर सहित विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शुक्रवार काे राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिनभर चलने वाले इस दौरे में वे एम.ओ.यू. हस्ताक्षर से लेकर युवा फेलोशिप छात्रों से संवाद और साहित्यिक कार्यक्रम तक भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन्स से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक “एम.ओ.यू. हस्ताक्षर कार्यक्रम” में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे 12:30 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।दोपहर 2:00 बजे वे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे और 2:25 बजे वहां पहुंचेंगे। दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक वे “सीएम फेलोशिप छात्रों के साथ चर्चा” में शामिल होंगे, जहां राज्य के प्रतिभावान युवाओं से संवाद किया जाएगा। इसके पश्चात वे 3:30 बजे नवा रायपुर से रवाना होकर 4:00 बजे मैक ऑडिटोरियम (महाराजा अग्रसेन कॉलेज सभागृह), समता कॉलोनी, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे “मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूँ” पुस्तक का विमोचन करेंगे, जो पद्मश्री स्व. सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में प्रकाशित की गई है। कार्यक्रम समापन के बाद 5:00 बजे वे मैक ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 5:10 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें