मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:34 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

पटना। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल विस्तार के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि बुधवार को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। यह कार्यक्रम पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होना है।

उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने दूसरे एक्स पोस्ट में कहा कि बिहार की ऐतिहासिक और पावन धरती पर केंद्रीय रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। आपके सशक्त नेतृत्व, अडिग संकल्प और राष्ट्र रक्षा के प्रति समर्पण ने देश को नई शक्ति और गौरव प्रदान किया है। आपका आगमन बिहार के लिए गौरव का क्षण है और हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

वहीं, ‎बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के साक्षी बनेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत अनेक नेता कार्यक्रम में आएंगे। इस दौरान, एनडीए के नेता भी शामिल होंगे, जिनमें नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी भी शामिल हैं। बिहार एनडीए के सभी सांसद और राज्य से आने वाले केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा लेंगे।

‎‎उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार दौरे को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यह माहौल पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाता है। ‎प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में सड़कों पर भी लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर एक बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। शपथ ग्रहण का भव्य समारोह होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें