मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री साय ने मंत्री रामविचार नेताम के शीघ्र स्वस्थ हाेने की प्रार्थना की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री साय ने मंत्री रामविचार नेताम के शीघ्र स्वस्थ हाेने की प्रार्थना की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर लाया गया है। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर मंत्री रामविचार नेताम के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री साय ने लिखा कि “कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी रामविचार नेताम के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर लाया गया है। यह हादसा रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा कि मंत्री की गाड़ी की भिड़ंत पिकअप वाहन से हो गई। मंत्री की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। मंत्री रामविचार नेताम को राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल लाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें