मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

कन्या विवाह समारोह की अव्यवस्था पर सीएम साय ने जांच के निर्देश दिए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कन्या विवाह समारोह की अव्यवस्था पर सीएम साय ने जांच के निर्देश दिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा में हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में हुई अव्यवस्था को लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। इस बात की जानकारी सीएम ने सोमवार को दी।

रायपुर में सीएम विष्णु देव साय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बेमेतरा में रविवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम था। खास बात यह थी कि क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू ने भी इसी मंच पर अपनी शादी कर समाज को संदेश देने की कोशिश की। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पहले से ठीक थीं। टेंट और पंडाल भी लगाए गए थे, लेकिन अचानक मौसम खराब हो गया, तेज हवा और बारिश शुरू हो गई।

इससे टेंट और पंडाल उड़ गए और अस्त-व्यस्त हो गए, जिससे कार्यक्रम में बहुत दिक्कतें हुईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पुराना विश्राम गृह उपलब्ध था। महेश्वरी समाज भवन में कार्यक्रम करने का भी सुझाव आया। जिला प्रशासन ने उनसे बात की और अंत में विश्राम गृह में ही विवाह समारोह संपन्न कराया गया।

उन्होंने कहा कि पूरी घटना की जांच कराई जाएगी। यह देखा जाएगा कि व्यवस्थाओं में कोई कमी रह गई थी या नहीं।

वहीं, उन्होंने बताया कि 2026 का 'सुशासन तिहार' एक मई को शुरू हुआ और 10 जून तक चलेगा। सोमवार को मैं बस्तर संभाग के दो दिवसीय दौरे पर निकल रहा हूं। हम तीन जिले कोंडागांव, नारायणपुर, और सुकमा का दौरा करेंगे। रात में हम सुकमा में रुकेंगे, जहां तीनों जिलों की समीक्षा बैठक भी होगी।

मंगलवार के कार्यक्रम में तीन और जिले बीजापुर, दंतेवाड़ा और कांकेर का दौरा शामिल है। इस तरह से दो दिनों में छह जिलों में जाने वाले हैं।

सीएम कार्यालय की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री सुशासन तिहार के तहत कोंडागांव के ग्राम बड़ेकनेरा पहुंचे, जहां उन्होंने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सेवाएं आसानी से मिल रही हैं।

मुख्यमंत्री साय से संवाद के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि और पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है।

‘सेवा सेतु’ अभियान के माध्यम से प्रमाण पत्र, पेंशन, बैंकिंग, बीमा और अन्य सरकारी सेवाएं अब गांव में ही उपलब्ध हैं। तकनीक के माध्यम से सेवाओं को जनता तक पहुंचाना और हर नागरिक को सशक्त बनाना ही सुशासन सरकार की प्राथमिकता है।

एलपीजी दामों पर बढ़ोतरी को लेकर सीएम ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति है, पूरा विश्व प्रभावित है, इसीलिए हम सभी को सहयोग करना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें