मुख्यमंत्री साय आज ओडिशा दौरे पर, चुनावी जनसभा में होंगे शामिल
रायपुर ,। देश में जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव का माहौल है,
छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार को लेकर सक्रिय
हो गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को ओडिशा दौरे
पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री साय आज 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सुबह
करीब 10.15 बजे मुख्यमंत्री रायपुर से ओडिशा के लिए रवाना होंगे। ओडिशा के
सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के बागडेगा में दोपहर करीब 12 बजे जनसभा को
संबोधित करेंगे। उसके बाद सीएम साय शाम करीब 5.15 बजे ओडिशा से वापस रायपुर
लौटेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार ओडिशा के लोकसभा क्षेत्रों में
प्रचार कर रहे हैं। आज डिप्टी सीएम साव के ओडिशा दौरे का तीसरा दिन है।





