मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री साय आज उच्च शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री साय आज उच्च शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगे हिस्सा

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार काे मंत्रालय में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। उनका पूरा दिन प्रशासनिक कार्यों और विभागीय समीक्षा बैठकों के लिए निर्धारित है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय आज सुबह 11:00 बजे से मंत्रालय में उपस्थित रहेंगे और शाम 5:00 बजे तक विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। इस क्रम में वे सुबह 11:30 बजे उच्च शिक्षा विभाग की बैठक लेंगे, जिसमें विभागीय कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे श्रम विभाग की बैठक में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 3:30 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्य संपादित करेंगे। दिनभर के कार्यक्रम के बाद वे शाम 5:25 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।यह बैठकें राज्य में विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना तय करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें