मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य कर्मचारियों का केंद्र के समान बढ़ेगा डीए : मुख्यमंत्री साय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्य कर्मचारियों का केंद्र के समान बढ़ेगा डीए : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को एचसीएम पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपेड से कोरबा जिले के लिए रवाना हुए। कोरबा प्रस्थान से पहले उन्होंने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्य कर्मचारी संघ से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि रायपुर में राज्य कर्मचारी संघ का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें केंद्रीय स्तर के कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्वयं कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों पर चर्चा की।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने की मांग शामिल थी, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार करते हुए इसकी घोषणा कर दी है। शेष मांगों के निराकरण के लिए सरकार द्वारा एक समिति का गठन किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की अधिकांश मांगें जायज हैं और सरकार उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें