मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम नीतीश ने बख्तियारपुर में किया मतदान -जन्मस्थान पर वोटिंग के बाद अब निकलेंगे दिल्ली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सीएम नीतीश ने बख्तियारपुर में किया मतदान

-जन्मस्थान पर वोटिंग के बाद अब निकलेंगे दिल्ली

पटना।लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के लिए मतदान शुरु हो गया है। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरु हो गई है। पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। सातवें चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 904 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जनता ईवीएम का बटन दबा कर कर रही है। 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 57 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शुरु हो गया है।बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिसमें आरा, बक्सर, काराकाट, नालंदा, जहानाबाद, पटना साहिब, पाटलिपुत्र और सासाराम शामिल हैं। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने जन्मस्थान बख्तियारपुर पहुंचे। जहां सीएम ने मतदान किया है।सीएम नीतीश ने बख्तियारपुर में मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बूथ संख्या 236 पर मतदान किया है। सीएम नीतीश पटना से 10 बजे बख्तियारपुर के लिए रवाना हुए हैं। वहीं मतदान के बाद वो वापस पटना के लिए सड़क मार्ग से निकल चुके हैं। बता दें कि, बख्तियारपुर पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में शामिल है। वहीं पटना पहुंचने के बाद सीएम नीतीश दिल्ली के लिए रवाना होंगे।इसके पहले सीएम नीतीश ट्रेन से बख्तियापुर मतदान के लिए जाते थे हालांकि इस बार सीएम नीतीश सड़क मार्ग से बख्तियारपुर के लिए रवाना होंगे। मालूम हो कि, अंतिम चरण में बिहार के 8, पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक सीट पर भी मतदान हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें