मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

50 हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिलेगा सात हजार, मुख्यमंत्री ने दरभंगा के प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
50 हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिलेगा सात हजार, मुख्यमंत्री ने दरभंगा के प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

दरभंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दरभंगा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ितों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले 50 हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में 7000 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी।मुख्यमंत्री ने लहेरियासराय पोलो मैदान स्थित बाढ़ राहत फूड पैकेजिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत सामग्री जल्द से जल्द पीड़ितों तक पहुंचनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हायाघाट और हनुमाननगर प्रखंड को भी एसओपी में शामिल करने का निर्देश दिया। नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत कैंपों का निरीक्षण और एयरफोर्स के माध्यम से फूड पैकेजिंग वितरण की प्रक्रिया का जायजा लिया।नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाए जा रहे चिकित्सा शिविरों की भी व्यवस्थाएं देखीं। चिकित्सकों से बात की और निर्देश दिए हर पीड़ित के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों और व्यवस्था में लगे लोगों से बात की। उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा कर लोगों की वास्तविक स्थिति पर निगाह बनाए रखें। उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करें। राहत शिविरों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें।इससे पहले मुख्यमंत्री के दरभंगा दौरे को लेकर तैयारियां की गई थी। बिरौल में खोरागाछी मैदान में हेलीपैड बनाया गया था। माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री कोसी नदी के टूटे तटबंध का भी निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री का विशेष जोर टूटे तटबंध के मरम्मत कार्य पर रहेगा ताकि विस्थापित लोग जल्द से जल्द अपने घरों को लौट सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें