मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर जमकर बोला हमला,कहा- लालू यादव बताएं परिवार और जाति के अलावा कितने लोगों को दिया टिकट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
नवादा में नीतीश कुमार ने  परिवारवाद पर जमकर बोला हमला,कहा- लालू यादव बताएं परिवार और जाति के अलावा कितने लोगों को दिया टिकट

नवादा में नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर जमकर बोला हमला,कहा-

लालू यादव बताएं परिवार और जाति के अलावा कितने लोगों को दिया टिकट

-आज तक मैंने किसी से एक रुपया तक नहीं लिया

नवादा।देश के अंदर लोकसभा चुनाव की गर्माहट बढ़ गई है। पहले चरण के चुनाव के मतदान में अब महज एक सप्ताह का समय बचा हुआ है। सूबे के अंदर पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है और इस चरण में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। जिसमें जमुई, गया, औरंगाबाद और नवादा का सीट भी शामिल है। ऐसे में आज सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवादा में भाजपा कैंडिडेट के पक्ष में वोट अपील करते दिखें। इस दौरान नीतीश कुमार ने लालू परिवार और परिवारवाद पर जमकर हमला बोला है। नीतीश कुमार ने कहा है कि - आज चुनाव का माहौल है तो आप ही देख लिजिए कितना लोगों को इस बार टिकट दे रहा है। एक ही परिवार को टिकट दे रहा है पहले पति -पत्नी उसके बाद बेटा- बेटी को टिकट दे रहा है। आप लोग बताइए कि हमने कभी अपने परिवार में से किसी को टिकट दिया है क्या? कोई जानता भी मेरे परिवार के बारे में। लेकिन, इन लोगों को जब भी मौका मिलाता है तो सिर्फ अपना परिवार को बढ़ता है। इस बार अपने परिवार को जात को छोड़कर दूसरे जात से कितना लोग को टिकट दिया है।वहीं, नीतीश कुमार ने लालू के ऊपर भ्रष्टाचार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि मैं भी केंद्र में मंत्री रहा और यहां भी मुख्यमंत्री रहा लेकिन,आप पूछ लीजिए किसी भी आदमी से आज तक एक पैसा भी मैं नहीं लिया। एक वह लोग हैं जो सिर्फ पैसे के पीछे भागते हैं और उल्टा -पुल्टा काम करते रहते हैं। इसी वजह से तो हम उसका साथ छोड़ देते हैं। अब जहां हैं वहां रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने तेजस्वी के क्रेडिट पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि - पहले मां - बाप ने तो बिहार को लूट लिया। उसके बाद अब बेटा भी बोलते रहता है। हम तो यह कहना चाहते हैं कि अरे भाई! तुमने क्या किया वह तो हमने तुमको मौका दिया इसलिए तुम सत्ता में आए और उसके बाद अनाप -शनाप बोलने लगे तो हमने उसको हटा दिया और भाजपा के साथ आ गए। उधर, नीतीश जंगलराज की चर्चा करते हुए कहा कि यदि बिहार के अंदर एनडीए की सरकार नहीं बनती तो बिहार के लोग घर में सोए हुए रह जाते। यहां के लोगों को कोई काम तक नहीं मिल पाता। वह तो हम सरकार में आए उसके बाद लड़का -लड़की दोनों उच्च को शिक्षा में बराबर का हक़ मिला। पहले कोई साधन नहीं मिलाता था। हमारे आने से पहले पूरे बिहार में कहीं कुछ भी नहीं था हम आये तभी बिहार का विकास हो पाया है। हम जो काम किए हैं उसको लोग अधिक ध्यान नहीं देता है हम तो सबसे यही कहते रहते हैं कि आप दिखाइए नहीं काम से कम ट्वीट कर दिया कीजिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें